Skip to main content

Frequently Ask Questions (FAQ)

सुर विद्या-2 जिनवाणी चैनल द्वारा आयोजित सुर और भक्ति पर आधारित सिंगिंग रियलिटी शो सुर-विद्या, का दूसरा सीजन है. 

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश में फैले जैन धर्म को मानने वाले लोग, भाग ले सकते हैं.

14 वर्ष या फिर उससे से अधिक। कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है.

सुर विद्या कार्यक्रम जिनवाणी चैनल पर लगभग 3 महीने तक प्रसारित किया जाएगा, जो सप्ताह में 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को रात्रि 9:40 (संभावित) पर प्रसारित होगा। इसका पुन: प्रसारण रविवार और बुधवार (संभावित) को दिन में प्रसारित किया जाएगा

शो में कुल 6 पड़ाव होंगे:

a. ऑनलाइन ऑडिशंस: अनगिनत प्रतिभागी जिनवाणी चैनल के माध्यम से अपनी गायिकी का वीडियो हमें भेजेंगे जिनमें से अगले राउंड के लिए 200 प्रतिभागी चुने जाएंगे।

b. ग्राउंड-ऑडीशन्स: ग्राउंड-ऑडीशन्स के लिए चुने गए 200 प्रतिभागियों को आगरा बुलाया जाएगा जिनमें से अगले राउंड के लिए 40 प्रतिभागी चुने जाएंगे। 

c. मेगा-ऑडिशंस: मेगा-ऑडिशन राउंड में 40 प्रतिभागी परफॉर्म करेंगे जिनमें से चुनाव होगा टॉप-16 का.

d. वीक स्पेशल: चुने गए टॉप-16 अगले 8 हफ़्तों तक परफॉर्म करेंगे।  जजेस और पब्लिक की उम्मीदों पर खड़े उतरने वाले प्रतिभागी कॉम्पटीशन में आगे बढ़ते जाएंगे जबकि बॉटम-2 हर हफ्ते शो से बाहर होंगे। 

e. सेमी फाइनल: टॉप-10 के बीच होगी सेमी-फाइनल की जंग जिसमे से चुने जाएंगे टॉप-06 फाइनलिस्ट्स। 

f. ग्रैंड फिनाले: टॉप-06 फाइनलिस्ट्स में से पब्लिक वोटिंग के आधार पर विजेता चुना जाएगा।
फिलहाल के लिए शो के 27 एपिसोड निर्धारित किए गए हैं जो जरुरत के अनुसार बाद में कम ये ज्यादा किये जा सकते हैं. 
विजेता को एक निर्धारित विनिंग अमाउंट, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, और गिफ्ट हैम्पर मिलेंगे।
दोनों रनर-अप को भी एक निर्धारित विनिंग अमाउंट, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, और गिफ्ट हैम्पर मिलेंगे।
शो के जज संगीत क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले कुशल और प्रसिद्ध गायक, लिरिसिस्ट या कंपोजर हो सकते हैं.
अच्छे सुर, ताल और उच्चारण के साथ जैन भजन गाने होंगे।
प्रतिभागी को जैन धर्म और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित भजन ही गाने होंगे।
आप अपने साथ परिवार के किसी भी सदस्य को लाने के लिए स्वतंत्र है, परन्तु उनके समस्त खर्चों का निर्वहन आपको स्वयं करना होगा।
सामान्य परिस्थिति में नहीं। किसी विशेष परिस्थिति में शो के मेकर्स की अनुमति से जाया जा सकता है.. 
नहीं, सिर्फ जिनवाणी चैनल पर दिखाया जाएगा।
सुरविद्या में भाग लेने के लिए जिनवाणी चैनल ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। ऐप डाउनलोड करने के बाद सुर-विद्या-२ के आइकॉन पर क्लिक करें और ऑनलाइन-ऑडिशन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और जैन भजन गाते हुए अपनी वीडियो को अपलोड करें। वीडियो 2 मिनट से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप्प नंबर 07500077777 पर कॉल कर सकते हैं|
नहीं। यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क है. यदि आपसे कोई व्यक्ति सुर विद्या से संबंधित रूपयों की मांग करे तो तुरंत कस्टमर केयर नम्बर पर इसकी सूचना दें.
नहीं। ऑडिशन वीडियो सिर्फ जिनवाणी चैनल ऐप के माध्यम से ही भेजे जा सकेगी। इसलिए जिनवाणी चैनल ऐप्प अवश्य डाउनलोड करें। 
हमारा संपर्क सूत्र है - 0562-4036622 और 7500077777
सुर विद्या-२ की शूटिंग आगरा स्थित जिनवाणी चैनल के स्टूडियो में की जायेगी ।
ग्राउंड ऑडीशन और मेगा-ऑडिशन के लिए आने-जाने के लिए शो के मेकर्स द्वारा कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।
जी हाँ। ग्राउंड और मेगा-ऑडीशन के लिए आगरा आने वाले  प्रतिभागियों के रहने और खाने की व्यवस्था मेकर्स द्वारा की जाएगी।
टॉप-16 प्रतिभागियों के आने और जाने का खर्च और पुरे शो के दौरान आगरा में रहने और खाने का की व्यवस्था शो के मेकर्स की जिम्मेदारी होगी।
8-10 घंटे प्रतिदिन।
प्रतिभागी इंडियन या फिर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन सकते हैं. वेस्टर्न ड्रेस पहनने की अनुमति नहीं होगी.
प्रत्येक एपिसोड के लिए ड्रेस प्रतिभागी को खुद लाने होंगे, जिसमें किसी भी शेड का हरा रंग नहीं होना चाहिए। 
कार्यक्रम को शूट करने के लिए हाईटैक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, वो मशीने हरा रंग सपोर्ट नहीं करती, इसलिए अगर आप हरा रंग पहनते है तो आप शूटिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
शो के दौरान गाये जाने वाले भजन प्रतिभागी द्वारा ही लाये जाएंगे। भजन का चयन कॉपीराइट के मसले को ध्यान में रख कर ही करना होगा।
हालांकि, विशेष परिस्थिति में चैनल द्वारा भी कुछ भजन मुहैया कराये जा सकते हैं।
ऑनलाइन-ऑडिशन,ग्राउंड-ऑडिशन और मेगा-ऑडिशन में आप अपने द्वारा कंपोज़ किया गया कोई भी जैन भजन गा सकते हैं.